Friday, 1 August 2014

Affwa thi ki hum bimaar hai...

Arz hai..

Affwa thi ki hum bimaar hai...

Affwa thi ki hum bimaar hai...

Kambhakto ne pooch pooch kar bimaar kar dala..♡♡♡

Wednesday, 30 July 2014

मेरी Whatsapp सूची में कुछ मित्रों के विचित्र स्टेटस :-

मेरी Whatsapp सूची में कुछ मित्रों के विचित्र स्टेटस :-
=======================================

1. एक मित्र का सात दिनों से स्टेटस है :-
''Driving''

मेरे ख्याल से वो अब तक अफ़ग़ानिस्तान तो पहुँच ही गया होगा ����

2. एक मित्र का स्टेटस है :
''Urgent Calls Only''

मुझे लगता है वो पुलिस, एम्बुलेन्स या फायर ब्रिगेड में काम करता होगा ।��

3. एक मित्र का छः महीने से स्टेटस है :-
"Sleeping"

मुझे शक है ये नम्बर 'कुम्भकर्ण' का तो नहीं ???

4. एक मित्र का एक लम्बे अर्से से स्टेटस है :-
"Happy"

लगता है ये बन्दा जन्नत में सेटल हो गया है ।

5. एक मित्र का हमेशा स्टेटस होता है :-
"Available"

कितना वेल्ला है भाई, कोई काम धन्धा क्यों नहीं करता ???

6. कई मित्रों का स्टेटस है :
"Hey there! I am using Whatsapp"

अमाँ मियाँ, Whatsapp यूज़ कर रहे हो तभी तो मेरी Whatsapp लिस्ट में हो 

7. और सबसे विचित्र :-
"Can't talk, Whatsapp only"

हे भगवान, इसका मतलब तुम फ़ोन की सबसे प्राथमिक सुविधा (यानि 'बात करना') का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हो  भाई, तब तो जल्दी से इस मोबाइल को फेंक और लेंडलाइन फोन लगवा ले

====================================

दो वर्ष तक नौकरी करने के बाद एक व्यक्ति को समझ में आया कि इन दो सालों में ना कोई प्रमोशन, ना ट्रांसफ़र, ना कोई तनख्वाह

दो वर्ष तक नौकरी करने के बाद एक व्यक्ति को समझ में आया कि इन दो सालों में ना कोई प्रमोशन, ना ट्रांसफ़र, ना कोई तनख्वाह वृद्धि, और कम्पनी इस बारे में कुछ नहीं कर रही है.. उसने फ़ैसला किया कि वह HR मैनेजर से मिलेगा और अपनी बात रखेगा...
लंच टाईम में वह HR मैनेजर से मिला और उसने अपनी समस्या रखी.. HR मैनेजर बोला, मेरे बच्चे तुमने इस कम्पनी में एक दिनभी काम नहीं किया है... कर्मचारी भौंचक्का हो गया और बोला - ऐसा कैसे.. पिछले दो वर्ष से मैं यहाँ काम कर रहा हूँ.. HR मैनेजर बोला - देखो मैं समझाता हूँ...

मैनेजर - एक साल में कितने दिन होते हैं ?

कर्मचारी - 365 या 366

मैनेजर - एक दिन में कितने घंटे होते हैं ?

कर्मचारी - 24 घंटे

मैनेजर - तुम दिन में कितने घंटे काम करते हो ?

कर्मचारी - सुबह 8.00 से शाम 4.00 तक, मतलब आठ घंटे..

मैनेजर - मतलब दिन का कितना भाग तुम काम करते हो ?

कर्मचारी - (हिसाब लगाता है) 24/8= 3 एक तिहाई भाग

मैनेजर - बहुत बढिया..अब साल भर के 366 दिनों का एक-तिहाई कितना होता है ?

कर्मचारी - (???) 366/3 = 122 दिन..

मैनेजर - तुम "वीक-एण्ड" पर काम करते हो ?

कर्मचारी - नहीं

मैनेजर - साल भर में कितने वीक-एण्ड के दिन होते हैं ?

कर्मचारी - 52 शनिवार और 52 रविवार, कुल 104

मैनेजर - बढिया, अब 122 में से 104 गये तो कितने बचे ?

कर्मचारी - 18 दिन

मैनेजर - एक साल में दो सप्ताह की"सिक लीव" मैं तुम्हें देता हूँ, ठीक ?

कर्मचारी - जी

मैनेजर - 18 में से 14 गये,
तो बचे 4 दिन, ठीक ?

कर्मचारी - जी

मैनेजर - क्या तुम मई दिवस पर काम करते हो ?

कर्मचारी - नहीं..

मैनेजर - क्या तुम 15 अगस्त,26 जनवरी और 2 अक्टूबर को काम करते हो ?

कर्मचारी - नहीं..

मैनेजर - जब तुमने एक दिन भी काम नहीं किया, फ़िर किस बात की शिकायत कर रहे हो भाई

This is Corporate Culture..... .!

खाली खाली न यूँ दिल का मकां रह जाये, तुम गम-ए-यार से कह दो, कि यहां रह जाये

खाली खाली न यूँ दिल का मकां रह जाये,
तुम गम-ए-यार से कह दो, कि यहां रह जाये,  

रूह भटकेगी तो बस तेरे लिये भटकेगी,
जिस्म का क्या भरोसा ये कहां रह जाये,

एक मुद्दत से मेरे दिल में वो यूँ रहता है,
जैसे कमरे में चरागों का धुआं रह जाये

इस लिये ज़ख्मों को मरहम से नहीं मिलवाया,
कुछ ना कुछ आपकी कुरबत का निशां रह जाये..